फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से एमजी रोड का बुरा हाल: मेट्रो निर्माण ने बढ़ाई मुश्किलें, हरीपर्वत चौराहे पर फंसे वाहन, रेंगते हुए गुजरे

Tue, 30 Jun 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो के पिलर निर्माण और सीएम ग्रिड परियोजना के एक साथ चल रहे कार्यों से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। दिल्ली गेट से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किए जाने के कारण सुबह-शाम लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन
एमजी रोड पर घंटों जाम लगा रहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड के हरीपर्वत चाैराहे पर मेट्रो ने पिलर निर्माण शुरू कराया है। इससे जाम की समस्या होने लगी है। दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों की कतार लग रही है। चाैराहे पर पहले से ही सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रावली पर पिलर निर्माण कार्य से समस्या बरकरार है। सोमवार को रावली महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ होने की वजह से सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार महीने के लिए खर्च किए 75 लाख रुपये, पोइया पर बनाया जो पांटून पुल; इसलिए हटाया जाएगा


दिल्ली गेट से हरीपर्वत की तरफ आने वाली लेन पर सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही अब चाैराहे पर ट्रैफिक पुलिस के आईलैंड वाली जगह पर मेट्रो ने भी पिलर का निर्माण शुरू कराया है। इस कारण दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को संजय प्लेस की तरफ जाने के लिए स्पीड कलर लैब की तरफ से निकाला जा रहा है। ऐसे में लोगों को घूमकर आना पड़ रहा है। सुबह और शाम वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में वाहनों की लाइन लग रही है और जाम लग जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड
विज्ञापन



सेंट जोंस की तरफ जाने के लिए वाहन चालक जब मुड़ते हैं तो एमडी जैन इंटर काॅलेज की तरफ से आने वाले वाहन सामने आ जाते हैं। ऐसे में जाम लगता है। पुलिस कर्मी वाहनों को निकालते हैं, लेकिन समस्या बरकरार है। सोमवार को रावली महदेव मंदिर के पास जाम लग गया। वहीं हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास शाम को जाम ने लोगों को परेशान किया। सिकंदरा तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। यमुना किनारा मार्ग पर भी वाहनों के दबाव से जाम लगा रहा।

ये भी पढ़ें -   प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें