फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो के निर्माण में खो गया अभ्युदय कोचिंग का रास्ता, छात्र हो रहे परेशान

Thu, 02 Oct 2025 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आगरा के खंदारी क्षेत्र स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर विवि में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूपीएससी, जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है। 
विज्ञापन
अभ्युदय कोचिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर आईएएस, पीसीएस कोचिंग बदहाल है। एक ओर मेट्रो निर्माण के चलते कोचिंग का रास्ता अवरुद्ध है। ऐसे में यहां आने वाले नए छात्र भटक जाते हैं और कोचिंग तक पहुंच नहीं पाते। वहीं यहां छात्रावास की मरम्मत का कार्य पिछले 6 माह से चल रहा है। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि अन्य जिलों में ये कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आगरा के खंदारी क्षेत्र स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर आईएएस, पीसीएस कोचिंग में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूपीएससी, जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है। छात्रों को विशेषज्ञ तैयारी करवाते हैं। नोट्स और ऑनलाइन परामर्श मिलता है। इसके साथ ही समय समय पर अधिकारियों की ओर से मोटिवेशनल कक्षा भी प्रदान की जाती हैं। इसमें वर्तमान में दो बैच संचालित हो रहे हैं। एक बैच में 35 छात्र हैं। हालांकि मेट्रो का कार्य होेने के चलते यहां का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे छात्रों को लिए यहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

छात्रावास का मरम्मत कार्य अधूरा
कोचिंग परिसर में पिछले एक साल से छात्रावास बदहाल पड़ा है। छात्रावास में करीब 100 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। यहां 75 कमरे बने हुए हैं, जिनकी मरम्मत के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यूपी सिडको पिछले 6 महीने से मरम्मत का काम कर रहा है। मरम्मत कार्य अधूरा होने के चलते कोचिंग करने वाले छात्रों को बाहर ही रहना पड़ रहा है। जबकि अन्य जिलों में स्थित छात्रावास का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी घासीराम प्रजापति ने बताया कि मेट्रो लाइन की वजह से कोचिंग का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में दूसरी तरफ से मार्ग बना दिया है। जिससे छात्रों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। छात्रावास की मरम्मत का कार्य चल रहा है। यूपी सिडको इसको कर रही है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें