मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त 10 अगस्त को आगरा आ सकते हैं। वह स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा का ऑडिट करेंगे। इसके बाद मेट्रो संचालन की अनुमति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के साथ आगरा मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मांगी गई है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। ऑडिट करने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त और उनकी टीम 10 अगस्त को आ सकती है। टीम पांचों स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य सुरक्षा संबंधी ऑडिट कर रिपोर्ट तैयारी की जाएगी।