फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेट्रो ने तोड़ दिए ट्रैफिक आईलैंड, गर्मी में एसी वाले हेलमेट भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण ट्रैफिक आईलैंड को तोड़ दिया गया है। 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाली गर्मी में यातायात पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। उनके पास न एसी वाले हेलमेट हैं न ही बूथ में खड़े होने के लिए पंखे लगे हैं। पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। तेज धूप में उन्हें चाैराहे पर पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कमिश्नरेट में 60 से अधिक चौराहे पर 430 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी देते हैं। इनमें एमजी रोड से लेकर हाईवे के चाैराहे भी शामिल हैं। वर्तमान में एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण ट्रैफिक आईलैंड तोड़ दिए गए हैं। हाईवे के गुरुद्वारा और सिकंदरा की भी यही स्थिति है। कुछ चाैराहे पर पुलिस बूथ हैं लेकिन पंखे तक नहीं हैं। पिछले साल एसी वाले हेलमेट आए थे। इनमें से 75 पुलिसकर्मियों को दिए गए, जो खराब हो गए। मई में तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों का हाल बेहाल है। उन्हें छांव तो दूर की बात है पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पाता है।

चार्जिंग नहीं कर पा रहे, 16 हजार थी कीमत
पुलिसकर्मियों ने बताया कि मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए एसी हेलमेट का निर्माण हैदराबाद की कंपनी ने किया था। एक्टिव कूलिंग नाम के हेलमेट तापमान को नियंत्रित करते हैं। इन्हें चार्ज करना पड़ता है। बैटरी से चलने के कारण इन्हें कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। यह आंखों और चेहरे को कवर करते हैं। इसकी कीमत 16 हजार रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन


पानी की कराई जा रही है व्यवस्था
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मेट्रो निर्माण की वजह से आईलैंड टूट गए हैं। पुलिसकर्मियों को धूप और गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। एसी वाले हेलमेट को ठीक कराया जाएगा। पानी की व्यवस्था के लिए एनजीओ से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें