फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो : आरबीएस से मन:कामेश्वर तक 50 प्रतिशत ट्रैक बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो के आरबीएस रैंप से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच पटरी की वेल्डिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही इस भाग में लगभग 50 प्रतिशत ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। 6 किमी ट्रैक बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

आरबीएस रैंप से मन:कामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन के बीच में अप और डाउन मिलाकर लगभग 12 किमी ट्रैक बिछाने का काम किया जा रहा है। इस भाग में अब तक 6 किमी ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। अप और डाउन लाइन में ट्रैक के साथ ही थर्ड रेल, सिग्नलिंग आदि का काम भी किया जा रहा है। आईएसबीटी से सिकंदरा तक शेष खंड के एलिवेटेड खंड पर सिविल कार्य भी तेज़ी से आगे चल रहा है। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है।
ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन के बाद मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज तक के ट्रैक को समय पर पूरा करने के लिए तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में मेट्रो परिचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें