फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में फंसा एटा का तांत्रिक, दिल्ली की महिला ने लगाया गंभीर आरोप

Fri, 19 Oct 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मी टू कैंपेन बॉलीवुड और बड़े शहरों से होते हुए अब एटा तक पहुंच गया है। दिल्ली निवासी एक महिला ने एक तांत्रिक पर पांच साल पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने जिले के थाना अलीगंज में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया तो यह चर्चा का विषय बन गया। इतने दिनों बाद मुकदमा दर्ज कराए जाने को लोग 'मी टू' से जोड़कर देख रहे हैं। 

महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वो 18 अक्तूबर 2013 को अलीगंज क्षेत्र के तांत्रिक मलिखान के पास झाड़फूंक कराने के लिए आई थी। उसी समय तांत्रिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए वह उस दौरान कई बार थाने गई थी। उस समय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस तरह से आरोपी तांत्रिक पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में महिला ने अब आकर मामले की रिपोर्ट तांत्रिक के खिलाफ दर्ज कराई है। 

थाना प्रभारी अलीगंज रामसिया मोर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी तांत्रिक गांव में नहीं रह रहा है। उसकी तलाश कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें