फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपर्ड मीटर में लगाया गया था परिवर्ती प्रतिरोध, कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान बीते सप्ताह संदेह के आधार पर एक टेंपर्ड मीटर सील किया गया था। प्रयोगशाला में जांच के दौरान मीटर में गड़बड़ी मिली। मीटर में खपत कम करने के लिए छेड़छाड़ की गई थी। विभाग ने उपभोक्ता पर जुर्माना लगाया है। आठ अक्तूबर को चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड स्थित रमेश चंद्र गुप्ता के आवास पर लगे मीटर पर अवर अभियंता श्यामकिशोर बिंद को संदेह हुआ। उपकरणों से जब चेक किया गया तो ये मीटर वास्तविक लोड की बजाए एक चौथाई लोड ही प्रदर्शित कर रहा था। इसके बाद मीटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पावर हाउस स्थित मीटर प्रयोगशाला में उपभोक्ता के सामने मीटर को खोला गया। परीक्षण में सामने आया कि मीटर में छेड़छाड़ की गई थी। सहायक अभियंता मीटर उपेंद्र राज और अवर अभियंता मीटर वसीम बाबू ने परीक्षण में पाया कि इसमें परिवर्ती प्रतिरोध (वैरियेबल रेजिस्टेंस) अलग से लगाया गया था। इसी कारण मीटर कम लोड और खपत प्रदर्शित कर रहा था। मामला सामने आने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल को दी गई थी। उन्होंने उपभोक्ता पर 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता ने जुर्माना जमा करा दिया है।
मीटर से छेड़छाड़ करने वाले की भी तलाश
बिजली विभाग ने मीटर में गड़बड़ी मिलने के बाद उपभोक्ता पर तो कार्रवाई की ही है, वहीं मीटर से छेड़छाड़ करने वाले के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उपभोक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग को शक है कि अगर मीटर में गड़बड़ी करने वाले तक वे अगर पहुंच जाएं तो अन्य मामले भी खुल सकते हैं।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर सील किए गए मीटर की जांच प्रयोगशाला में हुई थी। इसमें सिद्ध हो गया कि मीटर में छेड़छाड़ की गई थी। उपभोक्ता पर जुर्माना लगाया गया है। - मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें