फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाराणा प्रताप की जयंती पर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

विज्ञापन
क्षत्रिय सभा आगरा
विज्ञापन
आगरा। क्षत्रिय सभा आगरा की ओर से शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। यमुना किनारा स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल को फूलों से सजाने के साथ हवन पूजन कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए समाज से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्र सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक है। संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह चौहान एडवोकेट, दिनेश सिंह सिकरवार, आरपी सिंह जादौन, भंवर सिंह चौहान, संरक्षक मंडल सदस्य कपूर चंद सिकरवार, धनवीर सिंह तोमर, शीलेंद्र सिंह चौहान, मुनेश तोमर, विजेंद्र पाल सिंह राणा, अंतेश चौहान, गौरव परमार और विनोद परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें