फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का संदेश, सैकड़ों स्कूली बच्चे हुए शामिल

Sun, 17 Apr 2022 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण और ईंधन संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज मैदान से निकाली गई साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अमर उजाला और गेल की ओर से रविवार को स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण के लिए आओ साइकिल चलाएं कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई। यह रैली आगरा कॉलेज मैदान से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में एनसीसी कैडेट्स में भी शामिल हुए। सभी ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। 

विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी सिटी विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली शहीद स्मारक से दीवानी चौराहा होते हुए पुन: आगरा कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। इसके बाद 10 लकी ड्रा निकाले गए। जिसमें पांच छात्रों और पांच छात्राओं को साइकिल मिली। इसके बाद जुम्बा डांस के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें