फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विज्ञान वर्ग के मेधावियों को प्रति वर्ष मिलेगी 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

Sun, 19 May 2024 09:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर चुके विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को इंजीनियर, मेडिकल, डिग्री कोर्स एवं पीजी आदि करने में मदद मिलेगी। इसके लिए पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन करना होगा। चयनित विद्यार्थियों को पांच वर्ष तक 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष दी जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन के बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 60 हजार रुपये विज्ञान विषय में डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए मिलेंगे और शेष 20 हजार रुपये मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर में समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं। इसके लिए पोर्टल पर शीघ्र आवेदन शुरू किए जाएंगे। अभी आवेदन की तिथि की घोषणा नहीं हुई। आवेदन के लिए इंस्पायर डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट को चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें