फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चित्रगुप्त जयंती समारोह में मेधावियों का सम्मान

Sun, 19 Nov 2023 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रगुप्त जयंती समारोह में मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

वक्ताओं ने जीवन ने शिक्षा का महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मैनपुरी के तत्वावधान में चल रहे श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह का रविवार को समापन हो गया। शहर के एक गार्डन में आयोजित समापन कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र और छात्राओं और प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तरुण सक्सेना ने कहा कि समाज में शिक्षा को बड़ा महत्व है। शिक्षित व्यक्ति ही किसी भी समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकता है।
समारोह के मुख्य अतिथि तरुण सक्सेना न्यायाधीश रायबरेली और पंकज सक्सेना मुख्य निरीक्षक प्रयागराज रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में गौरव सक्सेना, अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने की। न्यायाधीश तरुण सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं का विशेष योगदान रहता है। युवा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दें। प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। समापन अवसर पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. चंद्र मोहन सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, एडवोकेट प्रवीन सक्सेना, राजू रंगशाला, नकुल सक्सेना, पीयूष सक्सेना, विनय गांधी, संतोष चंद्र हजेला, ब्रजमोहन सक्सेना, सतीश सक्सेना, सुशील कायस्थ, अनिल सक्सेना, अवधेश जौहरी, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, आशा सक्सेना मौजूद रहे।
-
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें