फोटो 25 मेधावी बच्चों के साथ मौजूद आयोजक। संवाद
किशनी। समाजसेवी मुनींद्र सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नारायण विद्या आश्रम के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें उत्साह बढ़ता है। प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया, प्रधान सुखदेव तोमर, सुधीर गुप्ता, बलराम श्रीवास्तव, रीता घासीराम शाक्य, माधवी चौहान, शशि श्रीवास्तव, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।