दोपहर करीब दो बजे दुकानदारों की नोकझोंक और कहासुनी हो गई। मामले के तूल पकड़ने पर व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों से धक्का मुक्की करने के बाद उन्हें मार्केट में घेरकर पिटाई लगा दी। इसके बाद बंधक बना लिया।
घटना के विरोध में मार्केट की सभी दुकानें बंद करने के बाद व्यापारी बेलनगंज चौराहे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम खोल दिया। बाद में बंधक बनाए अधिकारियों को भी मुक्त कर दिया।
इस संबंध आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रेक्टर्स एवं मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीचरन गुप्ता, प्रवीन यादव, प्रदीप अग्रवाल ने वाणिज्य कर अधिकारी खंड आठ को दिए ज्ञापन में कहा है कि दो अधिकारी इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। रोजाना धमकी देते हैं। कई दफा मार्केट में आ चुके थे।
इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस संबंध विभागीय अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों को फोटोग्राफी को लेकर गलतफहमी हो गई है। विभागीय अधिकारी मार्केट में फोटो खींचने के बाद पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। इसे व्यापारी रेड समझ रहे हैं। बेलनगंज की घटना की जानकारी नहीं मिल सकी है।