फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक मजबूती ही तय करती है जीत और हार

Sat, 01 Aug 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डेरेक मिकिटा
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सिलसिले में भारत आए इंटरनेशनल रैकेट चेकिंग कंट्रोलर डेरेक मिकिटा ने आगरा में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने शहर के उभरते खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सफलता के मंत्र दिए।
विज्ञापन

विशेष बातचीत में डेरेक मिकिटा ने कहा कि भारत के खिलाड़ी तकनीकी रूप से लगातार बेहतर हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अब जरूरत इस बात की है कि कठिन परिस्थितियों में मानसिक रूप से मजबूत रहने पर अधिक काम किया जाए। मैच के दौरान कई बार ऐसे पल आते हैं जब खिलाड़ी दबाव में आ जाता है। ऐसे समय पर मानसिक मजबूती ही जीत और हार का अंतर तय करती है। उन्होंने कहा कि इस वजह से टीम के साथ एक मेंटल परफॉर्मेंस एक्सपर्ट या स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट भी होना चाहिए, जो खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर सही निर्णय लेने के लिए तैयार करे।

अभ्यास सत्र देखा, समझाई रणनीति
कमला नगर की एक अकादमी में डेरेक मिकिटा ने युवा खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सत्र देखा और उन्हें तकनीक, मैच रणनीति, फिटनेस और मानसिक तैयारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि केवल अभ्यास ही नहीं बल्कि हर मैच को सीखने का अवसर मानकर खेलें। दबाव में भी आत्मविश्वास बनाए रखें। इस दौरान कोच सौरभ पोद्दार और राष्ट्रीय खिलाड़ी उर्वी सिंह भी मौजूद रहीं। कोच ने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय अधिकारी का आगरा आकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना शहर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें