फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रा ने खाई नींद की कई गोलियां, गंभीर हालत में किया गया भर्ती; दिल्ली से आगरा आई थी पढ़ाई के लिए

Fri, 28 Jul 2023 05:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

छात्रा की संदिग्ध हालात में नींद की दवा की ओवरडोज लेने से हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय की छात्रा की संदिग्ध हालात में नींद की दवा की ओवरडोज लेने से हालत खराब हो गई। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


छात्रा एमफिल साइकोलॉजी सेकंड ईयर में पढ़ती है। छात्रा दिल्ली की रहने वाली है। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि इनका पूर्व में अपनी चिकित्सक बहन से मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा है। 

अगले 10- 15 दिन में परीक्षा भी होनी है। बता रहे हैं  कि छात्रा तनाव में भी थी।  कमरे में बेहोश मिली। इन्होंने नींद की ओवरडोज दवा खा ली थी। इनकी सहपाठियों की जानकारी पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनके परिजनों को भी सूचना दे दी है, वो भी पहुंचने वाले हैं।  नींद की ओवरडोज लेने की क्या वजह रही है, अभी जांच के बाद कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें