फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस की तरह चलेगी ये ट्रेन, साधारण किराए पर करें 600 किमी का सफर

Sat, 10 Feb 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
memu train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब मथुरा से रतलाम तक का 600 किलोमीटर का सफर एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर चलने वाली मोडिफाइड मेमू ट्रेन से कीजिए। पश्चिम रेलवे की कोटा डिवीजन द्वारा रतलाम से मथुरा तक चलाई जा रही 12 कोच की मेमू ट्रेन की शुरुआत हो रही है। 
विज्ञापन


ट्रेन तड़के पांच बजे मथुरा से रतलाम को रवाना होगी। कोटा डिवीजन द्वारा रतलाम से मथुरा तक पैसेंजर ट्रेन चलाई जाती है। अब उस ट्रेन को मोडिफाइड कर 12 कोच की मोडिफाइड मल्टीपरपज इलेक्ट्रिक यूनिट (मेमू) ट्रेन चलाई है। 

रेलवे जंक्शन के स्टेशन मास्टर केएल मीणा ने बताया कि कोटा डिवीजन की यह ट्रेन सुबह पांच बजे रतलाम को रवाना होगी और रात्रि 11 बजे मथुरा को लौटेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन में ईएमयू की तर्ज के 12 कोच हैं। एक कोच में 108 बैठने की 200 से अधिक लोगों के खड़े होने की जगह है। ट्रेन 100 की स्पीड से दौड़ेगी। 

ट्रेन में तीन इलेक्ट्रिक पावर मोटर लगी हैं। इससे ट्रेन जल्दी गति पकड़ेगी। बताया कि इस ट्रेन में किराया पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेन के बराबर ही लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें