नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अछनेरा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को करीब पांच दर्जन किसानों ने उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक कों शनिवार ज्ञापन देकर बरोदा–मशरकपुर नाले से अवैध कब्जे हटाने, नाले की सफाई, पूर्ण खुदाई एवं दोनों ओर पटरी निर्माण की मांग की। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामबहोरी सिकरवार, भूपेंद्र सोलंकी, सुरेंद्र सिंह, हमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, हुकुम सिंह, कुंवरलाल, दिनेशचंद, राजपाल, पूरन सिंह, राजन, रतना, बच्चू सिंह, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।