जगनेर। आगरा में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत सिगाइच के ग्राम प्रधान पुत्र पर कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव सिगाइच के प्रधान पुत्र आकाश शर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी शाहनवाज के साथ गाली गलौज की थी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान पुत्र के खिलाफ जगनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन प्रधान पुत्र की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीवान सिंह, राजवीर चाहर जिला मंत्री, आमीन खां, हर्ष वर्धन, प्रशांत एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक सोलंकी उपस्थित रहे।