फतेहाबाद। रेलवे स्टेशन फतेहाबाद पर सोमवार को प्रतापनगर-मऊ साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को ज्ञापन सौंपते हुए गढ़ी उदयराज के प्रधान बीरभान सिंह उर्फ बीपी गुर्जर ने रेलवे स्टेशन के पास बनी पुलिया पर टीनशेड डलवाने की मांग की है।
बीपी प्रधान का कहना है कि इस पुलिया से गढ़ी उदयराज के लोग तथा स्कूल के बच्चे कस्बा फतेहाबाद में जाते-आते हैं। बारिश के समय में पुलिया में जलभराव होने के कारण बच्चे व लोग रेलवे पटरी के ऊपर होकर जाने को मजबूर होते हैं। इसलिए रेलवे पुलिया पर टीनशेड डालने से समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके लिए कई बार रेलवे के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।