फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर काउंसलिंग को मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के आवेदकों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों की सूचना न भेजने व रिक्त पदों पर काउंसिलिंग कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश में लगभग 5400 पद रिक्त चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री ने रिक्त पदों पर शीघ्र काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी बेसिक शिक्षाधिकारी जनपदों से रिक्त पदों का डाटा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। मांग की गई कि शीघ्र डाटा उपलब्ध कराकर रिक्त पदों पर भर्ती को पूरा करने के लिए काउंसलिंग कराई जाए।
पत्र में कहा गया है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद 25 मार्च से अब तक चार बार पत्र भेजकर डाटा उपलब्ध कराने को कह चुके हैं लेकिन इसके बाद भी बेसिक शिक्षाधिकारी डाटा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई शीघ्र रिक्त पदों का डाटा लेकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमरी, राहुल कुमार, लक्ष्मण, पवन शाक्य, विजय, सचिन, उमेश चंद्र, वैभव, शशी कुमार, विनय, वेदप्रकाश आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें