फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केयरटेकरों को मानदेय न मिलने पर पुलिस को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रुके हुए मानदेय भुगतान व केयरटेकर प्रमाण पत्र के लिए केयरटेकर यूनियन ने पुलिस को एक ज्ञापन दिया है। कस्बा फतेहाबाद के मीरा गार्डन में सोमवार को केयरटेकर संघ की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद को खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद के नाम से संबोधित ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि सभी केयरटेकरों का रुका हुआ मानदेय भुगतान कराया जाए तथा किसी भी केयरटेकर को बिना बताए ना हटाया जाए तथा सभी केयरटेकरों को केयरटेकर प्रमाण पत्र दिया जाए। तथा दो माह के अंतराल में बैठकों का आयोजन भी कराया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बिना नोटिस के केयरटेकरों को हटाया जा रहा है तथा मानदेय न मिलने से केयरटेकरों के परिवार की स्थिति खराब है। इसलिए शीघ्र मानदेय दिया जाए। इस दौरान अजय पाल सिंह, आकाश माला देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें