फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संगठन विरोधी गतिविधियों पर सदस्यता समाप्त होगी

Tue, 06 Jun 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन विरोधी गतिविधियों पर सदस्यता समाप्त होगी
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को ओथ कमिश्नर, स्टे कमिश्नर, ऐमीकस क्यूरी के सदस्यों की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले एसोसिएशन के सदस्यों की सदस्यता समाप्त की जाएगी। उनको एसोसिएशन द्वारा संचालित किसी भी लाभकारी योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि ओथ कमिश्रर, स्टे कमिश्रर, ऐमीकस क्यूरी के सदस्यों की बैठक हर महीने की 15 और 30 तारीख को एसोसिएशन के सभागार में ही कराई जाएगी। बैठक में सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा करके उनका निराकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव संतोष यादव ने कहा कि एसोसिएशन की एकजुटता के खिलाफ काम करने वाले एसोसिएशन के सदस्यों के खिलाफ एसोसिएशन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। निर्णय लिया गया कि वकीलों का एक प्रदेशीय सम्मेलन मैनपुरी में शीघ्र ही कराया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर शिवकुमार यादव, जीतू राजपूत, सुनील कुमार, जगदीश यादव, विनीत निगम, गोपाल शुक्ला, अंकित दुबे, सूरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें