फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद सुमन की सदस्यता की जाए समाप्त, हो कार्रवाई

Sat, 29 Mar 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में  प्रदर्शन करते सवर्ण आर्मी कार्यकर्ता।  - फोटो : कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सवर्ण आर्मी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
कासगंज। वीर योद्धा महाराणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता समाप्त करने की सवर्ण आर्मी सेना ने मांग की है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष भूतपूर्व कमांडो निर्मल उपाध्याय ने कहा कि सपा के राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन ने वीर योद्धा महाराणा सांगा के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। इससे संपूर्ण सवर्ण समाज में आक्रोश है। इससे राष्ट्रवादियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान सम्मी कपूर, प्रदीप मिश्रा, राजेंद्र बौहरे, अन्नू मिश्रा, बंटी मिश्रा, गौरव पांडेय, सौमित्र उपाध्याय, दिवेश मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, मुरारी सिंह चौहान, श्यामकांत उपाध्याय, शंकरपाल सिंह, संतोष सोलंकी, पंकज सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी भी रहे।


क्षत्रिय महासभा ने की सपा सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग
सोरोंजी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा के राज्यसभा सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने महान योद्धा महाराणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में सपा सांसद के विरोध में नारेबाजी करते हुए महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी, रोचक चौहान, मानवेंद्र चौहान, रामलखन सोलंकी, पंकज सोलंकी, डा. विकास चौहान, जितेंद्र यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें