फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रामलीला मैदान में लक्ष्मण का प्रहार, धू-धू कर जला 90 फुट का मेघनाद; सुलोचना के विलाप ने रुलाया

Tue, 20 Oct 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रामलीला मैदान में लक्ष्मण द्वारा मेघनाद वध की लीला के बाद 90 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। सुलोचना के करुण विलाप ने दर्शकों को भावुक कर दिया, जबकि विजयादशमी पर आज 120 फुट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधर्म पर धर्म की विजय और प्रभु श्रीराम की भक्ति के जयघोषों के बीच रामलीला मैदान में मेघनाद वध की लीला का मंचन हुआ। आगरा किला के सामने स्थित मैदान में हजारों दर्शक रामदल और रावण दल के बीच महासंग्राम के साक्षी बने। रथों की टक्कर, तीरों की बौछार और ढोल-ताशों की गूंज के बीच लक्ष्मण जी ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर मेघनाद पर निर्णायक प्रहार किया। मेघनाद के धराशायी होते ही मैदान श्रीराम और लक्ष्मण के जयघोषों से गूंज उठा। इसके बाद 90 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का धमाकों के बीच दहन किया गया। पति के वियोग में सुलोचना के करुण क्रंदन ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं।
विज्ञापन


लीला का आरंभ रावण के दरबार में कुंभकर्ण वध का समाचार पहुंचने से हुआ। भाई की मृत्यु का समाचार सुनकर दशानन व्यथित हो उठा। उसने अपने पुत्र मेघनाद को युद्धभूमि में जाने का आदेश दिया। इसके बाद रामलीला मैदान में युद्ध का दृश्य साकार हुआ। एक ओर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण जी का रथ था, तो दूसरी ओर मेघनाद का रथ। दोनों ओर से तीरों की बौछार होने लगी।

मैदान में घूमते रथों और आमने-सामने डटे योद्धाओं ने युद्ध के दृश्य को जीवंत कर दिया। कुछ ही देर में दोनों सेनाएं मध्यवर्ती चबूतरे पर पहुंचीं, जहां ढोल-ताशों की गूंज के बीच महासंग्राम छिड़ गया। अंततः लक्ष्मण जी ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर मेघनाद पर निर्णायक प्रहार किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, कमेटी के ताराचंद, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, आयुष, विनोद जौहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आज शाम 7 बजे रावण लीला का मंचन
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि विजयादशमी पर मंगलवार शाम सात बजे से राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी का मुकाबला सुरील के अजय और पीलीभीत के शमशाद के बीच होगा। धरती पर आतिशी झरनों और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि विजयादशमी पर दशानन के लगभग 120 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें