फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना बताए किसानों के आलू बेचने के मामले में बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोल्ड स्टोरेज मालिक के बिना किसानों को सूचना दिए आलू बेचने के मामले शुक्रवार को आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति ने दोनों पक्षों को बुलाया है। सहमति से मामले के सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। मामला फतेहाबाद के गांव गुटावई वाजिदपुर स्थित जय गिर्राजजी महाराज आइस एंड शीतगृह का है। शीतगृह स्वामी पर डौकी के किसानों ने आरोप लगाए थे कि बिना किसानों को सूचना दिए आलू बेच दिया गया। इसके बाद उन्हें गुमराह करने के लिए चेक थमा दिए। चेक बाउंस हो गए। जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आलू किसान और शीतगृह स्वामी दोनों पक्षों बुलाया गया है। उनके साक्ष्यों की जांच कर दोनों पक्षों का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें