फतेहाबाद। नो मैपिंग वोटरों के संबंध में एसडीएम स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। एसडीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं को लॉजिकल डिस्पेंसरी के तहत नोटिस दिए गए हैं। वह बीएलओ स्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, पहले यह आपत्तियां एईआरओ स्तर पर निस्तारित होती थीं, लेकिन आयोग ने अब बीएलओ स्तर से ही इनका निस्तारण किए जाने की व्यवस्था की है। वही जो मतदाता नो मैपिंग में आ रहे हैं उनका भी बीएलओ स्तर से ही समाधान होगा। बैठक में तहसीलदार बबलेश कुमार ,नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, राजेश शर्मा, शैलेश यादव, रामसेवक, आशीष शर्मा और संकेत वर्मा आदि रहे।