फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर निगम सदन की बैठक कल...टूटी सड़कें बनेंगी मुद्दा, कुत्तों-बंदरों के आतंक पर भी हो सकती है चर्चा

Sun, 07 Sep 2025 10:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नगर निगम सदन की बैठक में सफाई कर्मियों की तैनाती समेत कई प्रमुख विकास कार्यों के अलावा कई नए प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल सकती है। चूंकि पिछली बार सदन की बैठक जून महीने में स्थगित हुई थी। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम सदन की बैठक सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित होगी। बैठक के लिए नगर निगम सचिवालय की ओर से देर रात सभी पार्षदों को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेज दी गई। बैठक के दौरान बारिश के बाद शहरभर में टूटी सड़कों का मुद्दा गूंज सकता है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी पार्षदों के सवालों के जवाब प्रशासन को देने होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सदन की नई इमारत, कुत्तों व बंदरों के वैक्सीनेशन, पुराने के साथ नए क्षेत्रों में भी विकास कार्य पर भी चर्चा होगी। वहीं, कई विशेष प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। शहर के आधे से ज्यादा पार्षदों से उनके क्षेत्र की जनता खस्ताहाल सड़कों को लेकर लगातार शिकायत कर रही है। 

 
विज्ञापन

वहीं, सदन में पहले से लगे प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें सफाई कर्मियों की तैनाती समेत कई प्रमुख विकास कार्यों के अलावा कई नए प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल सकती है। चूंकि पिछली बार सदन की बैठक जून महीने में स्थगित हुई थी। ऐसे में 2 मई और 19 जून को हुई बैठकों के दौरान पेश किए गए प्रस्तावों पर हुए निर्णयों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही कई नए प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद फैसला होगा।

ये भी पढ़ें-यमुना में बाढ़: सड़कों पर जलभराव...517 परिवार हुए बेघर, दो दिन ओर बढ़ेगा जलस्तर; इन इलाकों में खतरा अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें