फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की बात शालीनता से सुनें पुलिसकर्मी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थानों में फरियादियों की बात पुलिसकर्मी शालीनता से सुनें। थाने पर पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर रहना चाहिए। यह निर्देश रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक के दौरान दिए। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को थाना प्रभारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि यदि फरियादी की समस्या का समाधान थाना स्तर से न हो तो उसे समझाकर संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाए।
विज्ञापन

यदि भूमि विवाद से संबंधित शिकायत हो तो उसे थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज करें। एसपी अजय कुमार ने थाना प्रभारियों से कहा कि पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित कर जनता को राहत दें। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों, कच्ची शराब बनाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। दबंगों, भूमि पर जबरन कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भूमाफिया के तहत कार्रवाई करें।
बीट कांस्टेबल नियमित क्षेत्र का भ्रमण कर संचालित गतिविधियों की जानकारी करें। थाना क्षेत्र में जानवरों को खुला छोड़ने वाले पशु पालकों को चिह्नित करें। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बीराम, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नरायन राय, क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रियांक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें