फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहने पर सात एएनएम का एक दिन का मानदेय काटा

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में डीएम समीक्षा बैठक करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व एएनएम की समीक्षा बैठक में विकास खंड सहावर की 7 एएनएम गैर हाजिर रहीं। उनका एक दिन का मानदेय काटने व स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिविर लगाकर आयुष्मान योजना के पात्रों के शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि एएनएम के कर्तव्यों, दायित्वों की योग्यता और योजनाओं की जानकारी परखने के लिए उनकी लिखित परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना में 86388 परिवार चयनित हुए हैं। लगभग 04.31 लाख आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने हैं। अब तक 81024 गोल्डन कार्ड बने हैं। शिविर लगाकर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाए जाएं।
समीक्षा में पाया गया कि विकासखंड कासगंज में 55150 के सापेक्ष 21123, सिढ़पुरा में 32460 के सापेक्ष 4827, सोरों में 61908 के सापेक्ष 12893, अमांपुर में 6067 के सापेक्ष 2798, पटियाली में 32032 के सापेक्ष 8031, गंजडुंडवारा में 37781 के सापेक्ष 10166 और सहावर में 29460 के सापेक्ष 4322 गोल्डन कार्ड अब तक बनाए गए हैं। नगरीय क्षेत्र में 40815 के सापेक्ष अब तक 16867 कार्ड बने हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिवार कल्याण व टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, बीएसए अंजली अग्रवाल, डीपीएम पवन कुमार, डीसीपीएम केपी सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी और एएनएम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें