फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव पूर्ण सतर्कता और सावधानी बरतें-जिलाधिकारी

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में देर सायं कोविड समीक्षा की। वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शासन, प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। घातक बीमारी कोरोना से बचाव को पूर्ण सतर्कता और सावधानी बरतें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं पूर्ण रखें। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का कंट्रोल रूम हर समय संचालित रखकर कोविड से संबंधित सूचनाएं अपडेट रखें। अन्य प्रांतों से जनपद में आ रहे प्रवासियों की सूची सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से प्रतिदिन एकत्रित कराकर निर्धारित प्रारूप पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। प्रवासी व्यक्तियों की टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें