फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के दंपती ने दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश, 140 से अधिक शहरों में कर चुके हैं पदयात्रा

Tue, 25 Jun 2019 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तलवार दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा तलवार ने सोमवार को एमजी रोड पर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए संदेश दिया। दोनों ने कहा कि परिवार नियोजन से देश की बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है। सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है, जबकि यह देश की सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


दिनेश उल्टा चलते हैं और दिशा रास्ता दिखाती हैं। यही तरीका अपनाया है जनसंख्या वृद्धि पर आम आदमी व सरकार का ध्यान खींचने के लिए। पिछले 25 वर्षों से तलवार दंपती अब तक देश के 140 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं।

अब उन्होंने अभियान शुरू किया कि देश के 365 शहरों में पदयात्रा करने के बाद वहां के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण के लिए पत्र लिखने का। 
विज्ञापन


दिनेश तलवार व दिशा तलवार का कहना है कि कि अब हम पूरे देश में घूम घूम कर लोगों को एक पोस्टकार्ड देते हैं और जनता से प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी लिख पाते हैं अब तक वो करीब 70000 चिट्टियां जनता को बांट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें