फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह 7 बजे रवाना होगी मेरठ-मुजफ्फरनगर बस

Mon, 05 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस स्टेंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम ने कासगंज से मेरठ-मुजफ्फरनगर के लिए एक बस का संचालन 7 मई से शुरू किया है। समय सारिणी भी जारी कर दी है। यह बस सुबह सात बजे रवाना होगी। बस का संचालन शुरू होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी साथ ही अब उन्हें अलीगढ़ से मेरठ के लिए बस नहीं बदलनी पड़ेगी।जिले से मेरठ-मुजफ्फरनगर के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। यात्री कासगंज से अलीगढ़ और वहां से मेरठ, मुज्जफरनगर के लिए बस बदलते थे। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से उन्हें सहूलियत होगी। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि 7 मई को मेरठ-मुजफ्फरनगर के कासगंज बस स्टैंड से सुबह 7 बजे बस का संचालन शुरू होगा। सदर विधायक देवेंद्र सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें