फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेरठ-बिजनौर-देवरिया और जौनपुर जीते

Sat, 15 Feb 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में  खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कासगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरोंजी में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को लीग मैच खेले गए। इनमें मेरठ-बिजनौर-देवरिया और जौनपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। मेजबान कासगंज सहित लखनऊ, मुरादाबाद, गाजीपुर, को पराजय का मुंह देखना पड़ा। शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैचों में मेरठ ने लखनऊ को चार अंकों से हराया। बिजनौर ने मुरादाबाद को दो अंकों से शिकस्त दी। इसके अलावा देवरिया ने मेजबान कासगंज को एकतरफा मुकाबले में 22 अंकों का पराजित किया। अन्य मैचों में जौनपुर ने गाजीपुर दो और मुरादाबाद को 12 अंकों से हरा दिया। निर्णायक मंडल में प्रकाश मिश्रा, राधेश्याम मौर्य, अवनीश कुमार, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप कुमार, अक्षय कुमार सिंह, सूर्यपाल, रतन सूर्या सिंह, सचिन कश्यप अरुण प्रताप सिंह, विनय सिंह, रोहित सिंह शामिल थे। उपक्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले सोरोंजी नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, उप जिलाधिकारी न्यायिक विनोद जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैचों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें