कासगंज। शहर के मालगोदाम रोड स्थित मीनू धनगर चीन निगबो में आयोजित होने वाली एशियन ओसियानिक चैंपियनशिप के लिए अमेरिकन फ्लैग फुटबाल भारतीय टीम की उप कप्तान चुनी गई हैं। चैंपियनशिप में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
खेल प्रशिक्षक प्रवीण जादौन ने बताया कि मीनू उत्तर प्रदेश प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिनका चयन भारत की टीम में उप कप्तान के लिए हुआ है। वह चीन में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। चाइना निगबो के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि शहर और प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
मीनू धनगर के एशियन ओसियानिक चैंपियनशिप में जाने पर परिवार के साथ खेल प्रेमियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। वह भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन करेंगी और नाम रोशन करेंगी। सरिता सिंह जादौन, सचिव सुनील गौतम, जिला अध्यक्ष अमेरिकन फ्लैग फुटबाल यश राजपूत सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।