फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: खेल-खेल में चार बच्चे कर बैठे ये गलती, एक ही हालत बिगड़ी; आगरा रेफर

Fri, 24 Mar 2023 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घर के बाहर खेलते-खेलते बच्चों को कूड़े के ढेर पर कुछ दवाइयां मिल गईं। इन बच्चों ने ये गोलियां खा लीं, जिससे चारों की हालत बिगड़ गई। इनमें से एक मासूम को आगरा रेफर किया गया है। 
 
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव में खेल रहे बच्चों को कूड़े के ढेर में दवा मिल गई। गोलियां निकाल कर खेल-खेल में चार बच्चों ने इन्हें खा लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। तब किसी ग्रामीण ने बताया कि दवाई खाते हुए देखा था। इसके बाद चारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

इन बच्चों की बिगड़ी हालत

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी बबलू का पुत्र विपिन (3) व पुत्री मंजू (5), परिवार के ही लटूरी सिंह का पुत्र नंदकिशोर (4) और पुत्री किरन (6) ने बुधवार की शाम खेलते समय दवा खा ली। बबलू ने बताया कि सभी बच्चे घर से करीब 50 मीटर दूर खेल रहे थे। कूड़े के ढेर पर किसी ने एक्सपायरी दवाएं डाल दीं थीं। उनको बच्चों ने खा लिया। दवा खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मेरा बेटा विपिन बेहोश हो गया। चारों बच्चों को शाम करीब सात बजे मेडिकल कॉलेज लेकर गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला की मौत: इलाज के समय बिगड़ी हालत, चिकित्सक ने किया रेफर; चालक बीच रास्ते में छोड़कर भागा


आगरा किया गया रेफर

बताया कि बेहोश बेटे की हालत नाजुक देेखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। पहले शहर में ही स्थित डॉ. प्रदीप गुप्ता को दिखाया तो उन्होंने भी हालत गंभीर बताई। इसके बाद आगरा लेकर गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि बेटे को उपचार के बाद बहुत ज्यादा स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला है। चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलते समय खाई दवाई

 मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरके दयाल ने बताया कि बच्चों को ड्रग रिएक्शन था। चारों बच्चों को उपचार दिया, लेकिन एक बच्चे की हालत खराब थी, जिसे रेफर कर दिया। परिजन ने बताया था कि बच्चों ने खेलते समय कुछ दवाएं खाई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें