फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ में मेडिकल स्टोर से लाखों की दवाएं-नकदी चोरी

Fri, 23 Jan 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे में बस स्टैंड के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये की दवाइयों के साथ नकदी भी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन




पीड़ित व्यापारी पवन मित्तल ने बताया कि चोर दुकान से करीब 10 से 12 हजार रुपये और लगभग तीन लाख रुपये की दवाइयां चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर उठा देख उनको सूचना दी। पवन मित्तल दुकान पर पहुंचे, तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है। कस्बे में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। खुलासे के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें