फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन कॉलेज में मिला मेडिकल छात्र का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Mar 2022 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में एक मेडिकल छात्र का शव निर्माणाधीन कॉलेज में मिला। मृतक के परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अंशुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव प्रतापपुर स्थित एक निर्माणाधीन कालेज में मंगलवार को बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र का शव मिला। परिजनों ने कॉलेज बनवा रहे दोस्त पर उधारी के आठ लाख रुपये मांगने पर इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


एटा के शीतल नगर निवासी अंशुल यादव (26) आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेस-1 में रहते हुए आरबी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, आगरा से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था।  मंगलवार दोपहर 12 बजे अंशुल ने खुद को दोस्त संदीप शुक्ला के पास टूंडला आने की बात कहते हुए लोकेशन दोस्त अंकुश के पास भेजी थी। 

चारपाई पर मृत मिला छात्र 

छोटे भाई अनुज यादव को भी वहां बुलाया था। अनुज आगरा के एक हॉस्पिटल में ही जॉब करता है। वह अंशुल के साथियों के साथ डाली गई लोकेशन पर टूंडला पहुंचा तो अंशुल निर्माणाधीन कालेज में एक बिस्तर पर मृत मिला। उसके पास नियोवेक-10 इंजेक्शन व सिरिंज पड़ी मिली तथा उसके हाथ में कैनुला लगी हुई थी।
 
पिता सूरज पाल ने संदीप शुक्ला, भाई पीयूष शुक्ला और इनके पिता प्रताप नारायन शुक्ला निवासी एटा रोड, टूंडला के खिलाफ थाना पचोखरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक का मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज आदि साक्ष्य एकत्रित किए हैं। चौकीदार को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें