फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी ठोकने वाले सिपाही ने पी रखी थी शराब, एसएसपी के पास भेजी गई रिपोर्ट

Mon, 05 Nov 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पीआरवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में थाना हरीपर्वत के लंगड़े की चौकी में शनिवार रात को पीआरवी-5 से हादसा चालक के नशे में होने की वजह से हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट से यह पता चला। चालक के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन

 
पीआरवी-5 को चालक दयाशंकर चला रहा था। पीआरवी लंगड़े की चौकी स्थित मंदिर से आ रही थी। वह बिजली के पोल से टकरा गई थी। इसके बाद एक हलवाई की दुकान में घुस गई थी। हादसे में एक राहगीर घायल हो गया था। वहीं, चालक दयाशंकर को भी चोट लगी थी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लोगों ने पीआरवी के चालक पर आरोप लगाया था। उसके नशे में होने की बात कही थी। हंगामा भी किया था। इंस्पेक्टर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि चालक का मेडिकल कराया गया। इसमें पुष्टि हुई कि चालक ने शराब पी रखी थी। इसकी रिपोर्ट एसएसपी आफिस को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें