78 एमएलडी धांधूपुरा एसटीपी पर वी ए टेक वबाग ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, जिसमे 110 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ मुकुल अग्रवाल ने यहां श्रमिकों को टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया।
शिविर का आरंभ कंपनी के नेटवर्क मैनेजर भीम कुमार जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी ने स्वास्थ्य को सर्वश्रेष्ठ संपदा बताया तथा स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर भी दिया इस दौरान डिप्टी मैनेजर सोनपाल शर्मा, सुरक्षा अधिकारी अवनीश दुबे, मनीष शर्मा, अमन भदौरिया जितेंद्र, शैलेंद्र, सोनू उतरकर आदि मौजूद रहे।