बलूनी पब्लिक स्कूल में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अमर उजाला और बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे पजल कांटेस्ट का आयोजन किया गया था। इसके विजेताओं को रविवार को पुरस्कृत किया गया। प्रथम ग्रुप में नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थी थे। इनमें स्वर्णजीत सिंह विजेता रहे। दूसरे ग्रुुप में कक्षा पांच से कक्षा आठ और तीसरे ग्रुप में कक्षा नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थी रहे। दूसरे और तीसरे ग्रुप में प्रिया टंडन, अंजलि, गुनगुन, यूकेन खान, आयुषी, दविंदर कौर आदि विजयी रहे। प्रत्येक ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले को मेडल और इसके अलावा सात सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कुल 236 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर स्कालरशिप टेस्ट का भी आयोजन किया गया। साथ ही एजुकेशनल सेमिनार भी हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल सीबी जदली और चेयरमैन नवीन बलूनी ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर अमर उजाला के क्लस्टर हेड सुप्रियो दास गुप्ता एवं मीडिया सॉल्यूशन हेड मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।