फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पवित्र तीर्थ स्थल सोरोंजी में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, अधिसूचना जारी

Fri, 10 Dec 2021 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सोरोंजी के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।इन अधिसूचित क्षेत्रों में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कासंगज के सोरोंजी को तीर्थ घोषित करने के बाद सूकर क्षेत्र में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सोरोंजी के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचित क्षेत्रों में मांस, मदिरा एवं अंडे के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से नगर पालिका परिषद सोरोंजी सूकर क्षेत्र के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किया गया है। अब इन क्षेत्रों में मांस-मदिरा और अंडे की बिक्री नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने जिला आबकारी अधिकारी और अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए हैं कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए।

विज्ञापन

मेला मार्गशीष शनिवार से 
तीर्थनगरी सोरोंजी में पौराणिक एवं प्राचीन मेला मार्गशीर्ष का शनिवार को पारंपरिक तरीके से शुभारंभ होगा। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन करेंगे। मार्गशीष मेला 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मेला पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। आयोजन समिति में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के अतरिक्त मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें