कूकापुर में चक मार्ग पर कब्जा, शिकायत पर मिल रही धमकी
बाह। ढेरों शिकायतें हुई, राजस्व टीम ने पैमाइश की। इसके बाद भी जैतपुर के कूकापुर गांव का चकमार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका। आरोप है कि शिकायत करने वालों को अतिक्रमणकारी धमका रहे हैं। कूकापुर के श्रीकृष्ण ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की प्रशासन से कई बार शिकायत की। शिकायत पर लेखपाल ने चकमार्ग की पैमाइश की, अतिक्रमण को चिन्हित किया। आरोप है कि इसके बाद भी चकमार्ग को खाली नहीं कराया जा सका है। गांव के शिवम आदि ने जिलास्तरीय अधिकारियों से चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। संवाद