फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चित्रकला में एमसीआर इंटर काॅलेज रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। तहसील क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा में पांच दिवसीय प्रबंधक मिनी खेल स्पर्धा का मंगलवार को समापन हुआ। स्पर्धा के अंतिम दिन आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्र के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पृथ्वीपुरा के एमसीआर इंटर काॅलेज की निकेता, सौरभ और तनु की टीम विजेता रही। एमबीटी इंटर काॅलेज कोरई और एबीएस इंटर काॅलेज हरिद्वार की टीम उपविजेता रही। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अशोक राणा और सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संचालक हेमंत इंदाैलिया रहे। मुख्य अतिथि मनुदेव सिनसिनी ने विजेताओं को 5100 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया। इस दाैरान अशोक कुमार प्रधान, सत्यपाल सिंह इंदौलिया, शैलेंद्र सिंह, डाॅ. गुड्डू, भोज कुमार, भूरी सिंह, संजीव चौधरी और हेमंत इंदौलिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें