आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस मैदान पर खेले जा रहे स्व. इरशाद खान मेमोरियल अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाए। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से अथर्व गुप्ता ने 134, अचिंत्य गुप्ता ने 117 व अज़ीम खान ने 64 रन बनाए। बीडी उपाध्यक्ष क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षिका ने 2 विकेट लिए। जवाब में बीडी उपाध्यक्ष क्रिकेट अकादमी की टीम 26 ओवरों में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की ओर से आरुष गुप्ता व अजीम खान ने 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अथर्व गुप्ता को प्रदान किया। मैच के अंपायर प्रशांत सिकरवार व आदर्श ठाकुर रहे। इस दौरान मनीष गुप्ता, फिरोज खान, द्रवित शर्मा, मुकेश शर्मा, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।