-महर्षि दुर्वासा युवा संगठन की ओर से किया गया आयोजन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा स्थित एचसी गार्डन में महर्षि दुर्वासा युवा संगठन के तत्वावधान में तृतीय विशाल वालीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को हो गया।प्रतियोगिता में एमबी क्लब टीम विजेता जबकि पलवल सीनियर टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समिति की ओर से विजेता टीम को 11,000 रुपये और स्मृति चिह्न के रूप में एक चांदी का सिक्का और उपविजेता टीम को 5,100 रुपये से पुरस्कृत किया गया। इस दाैरान सुरेंद्र चौधरी, प्रो. अतर सिंह, कुलदीप पंडित, भूरी सिंह, तुलाराम सिंह, मधु वर्मा, चंद्रभान सिंह, जिगनेश कहरवार और कुलदीप पंडित आदि मौजूद रहे। संवाद