मेयर हेमलता दिवाकर ने सोमवार को कुबेरपुर स्थित इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी का निरीक्षण किय
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
आगरा। नगर निगम के पार्षदों के साथ मेयर हेमलता दिवाकर ने सोमवार को कुबेरपुर स्थित इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी का निरीक्षण किया। कचरा निपटाने की प्रक्रिया के साथ निर्माणाधीन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का काम देखा। पार्षद और मेयर बस में सवार होकर कुबेरपुर गए।
भ्रमण के दौरान पार्षदों को बताया गया कि आगरा शहर से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का संग्रहण, परिवहन, पृथक्करण, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निस्तारण किस प्रकार किया जाता है। उन्हें कुबेरपुर स्थित निर्माणाधीन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भी भ्रमण कराया गया।
पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि कचरे से 25 मेगावाट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकेगा। साल के अंत तक यह संचालित होने लगेगा। मेयर ने यहां पौधारोपण किया। इस दौरान पार्षद शरद चौहान, अनुराग चतुर्वेदी, हेमंत प्रजापति, अमित पटेल, प्रकाश केसवानी, मीनाक्षी वर्मा, प्रवीणा राजावत आदि मौजूद रहे।
मेयर हेमलता दिवाकर ने सोमवार को कुबेरपुर स्थित इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी का निरीक्षण किय- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ