फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भैरो नाला की सफाई में मेयर को मिली लापरवाही

विज्ञापन
भैरों नाला पर सफाई का निरीक्षण करती मेयर हेमलता दिवाकर
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम सदन में नालों की सफाई पर हुए हंगामे के बाद मेयर हेमलता दिवाकर पहली बार नाला सफाई देखने के लिए निकलीं। उन्होंने शुक्रवार शाम को भैरो नाला, मंटोला नाला और डिस्पेंसरी नाले की सफाई व्यवस्था देखी, जिनमें उन्हें भैरो नाले पर सिल्ट उठाने में लापरवाही मिली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सिल्ट उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान घास की मंडी पुलिया पर पानी की निकासी की समस्या मिलने पर संबंधित एक्सईएन और जेई को तत्काल प्रभाव से तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि बरसात के दौरान किसी भी स्थिति में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और पानी की निकासी सुचारु हो।
नालों से निकाली जा रही सिल्ट का समय से उठान न होने पर भी नाराजगी जताई गई। जेडएसओ आशुतोष वर्मा और अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान चलाकर शहरभर में नालों से निकली सिल्ट उठाई जाए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से कहा कि नालों की सफाई की नियमित रिपोर्ट मेयर कार्यालय को दी जाए। निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग जलभराव वाले हिस्सों पर एक साथ योजना बनाएं ताकि जलभराव न हो। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह नाला सफाई अभियान में सहयोग करें। नालों पर किए गए अतिक्रमण स्वयं हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें