फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया ने 48 घंटे में बदल दिए जिलाध्यक्ष व जोन कोआर्डिनेटर, अब इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 06 Jun 2019 12:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में गठबंधन की हार के बाद जहां एक तरफ मायावती ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली है, वहीं दूसरी ओर वो बसपा को मजबूत करने में जुट गई हैं। बसपा संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है।  
विज्ञापन


बसपा ने 48 घंटे के अंदर दो दिन पहले ही आगरा के जिलाध्यक्ष बनाए गए विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को नियुक्त किया गया है, वहीं हेमंत प्रताप सिंह की जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज बनाया गया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश के बाद संगठन में फिर फेरबदल हुआ है, जिसमें आगरा अलीगढ़ जोन की कमान अब मथुरा निवासी सत्य प्रकाश कर्दम के पास रहेगी। हेमंत प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

आगरा ओर मथुरा मंडल इंचार्ज रवींद्र पारस के साथ ओपी बघेल और देवी सिंह जाटव को भी लगाया गया है। अनिल भाटिया और दीपक पेंटर को फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले का मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है। 48 घंटे पहले जिलाध्यक्ष बने विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को अध्यक्ष बनाया गया है। 

निष्कासित नेताओं की होगी घर वापसी

बसपा में चुनाव पूर्व निष्कासित किए गए नेताओं की जल्द ही वापसी हो सकती है। पार्टी अध्यक्ष के सामने संगठन में पुराने और अनुशासित कार्यकर्ताओं की कमी बताई गई है, जिसके बाद ऐसे नेताओं को वापस बुलाया जाएगा जो बसपा से निकालने के बाद किसी अन्य दल या किसी अन्य प्रत्याशी के लिए काम नहीं करते पाए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें