फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से 'हाथी' पर सवार हुए पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी, मायावती ने किया था निष्कासित

Mon, 24 Jun 2019 10:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरु सुमन ने रविवार को बसपा में वापसी हो गई। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वर्ष 2016 में पार्टी से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन

 
बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर सांसद गिरीशचंद्र नगीना व शमसुद्दीन राइन, जोन इंचार्ज आगरा व अलीगढ़ जोन देवी सिंह जाटव, मंडल जोन इंचार्ज रविंद्र पारस की सहमति से पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे वीरू सुमन को बसपा में शामिल किया गया।

पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन ने बसपा से निष्कासन के बाद राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया था। प्रदेश में हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में नरायन सिंह सुमन ने रालोद के टिकट से आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी पिता पुत्र ने सक्रिय रूप से रालोद के लिए काम नहीं किया था। बसपा में वापसी पर नारायन सिंह सुमन का कहना है कि वह अब बसपा की मजबूती के लिए काम करेंगे। वीरू सुमन ने बताया कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के काम में जुटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें