फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: देव भाषा संस्कृत के उत्थान के लिए काम कर रही योगी सरकार : लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
वृंदावन सोहम आश्रम में संस्कृत संभाषण अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में बोलते प्रदेश के कैबिनेट मंत? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान, भागवत मंदिर और सोहम आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत संभाषण अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि संस्कृत देव भाषा है। इसके उत्थान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई कदम उठाए हैं। सरकार के ये प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

दस दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह के अध्यक्ष सेवामंगलम ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी गोविंदानंदतीर्थ ने कहा कि संस्कृत भाषा के उत्थान से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. रामकमल दास वेदांती ने कहा कि संस्कृत भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त होना चाहिए। आज संपूर्ण भारत में संस्कृत भाषा का सम्मान है, कहीं विरोध नहीं है।
संचालक आचार्य बद्रीश ने कहा कि इस शिविर के बहुत उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। भविष्य में और भी ऐसे ही शिविर आयोजित किए जाएंगे, संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता है। इस मौके पर संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. चांद किरण सलूजा, संस्कृत भारती ब्रजप्रांत के संगठन मंत्री श्रवण कुमार, सोहम आश्रम के स्वामी गौरवस्वरूप, महंत मोहिनीशरण, धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, श्रीदास प्रजापति, डॉ. अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस अभ्यास वर्ग में लगभग सौ छात्रों ने भाग लिया, जिसमें आठ बालिकाएं भी थीं। इसमें वर्ग संयोजक टीकाराम पांडेय, वर्ग के शिक्षण प्रमुख प्रेमप्रकाश पनेरु, वर्ग के बौद्धिक प्रमुख अनूप शर्मा, सह बौद्धिक प्रमुख रामशर्मा, भाषा शिक्षक दीपक, धनज्ञय, ऋषिकुमार, राधा शर्मा, हरिश्चंद्र, कृष्ण शर्मा, कृष्णकमल, लोक पांडे, अर्जुन शर्मा और नीरज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें